ठाणे जिले में चलती ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत, छह घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 09 Jun 2025 02:58 PM
ठाणे जिले में चलती ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत, छह घायल
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह बेहद व्यस्त समय के दौरान एक चलती लोकल ट्रेन से गिरकर एक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांस्टेबल समेत कम से कम चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब ट्रेन कसारा जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवत? भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेलवे प्रशासन घटना के कारण की जांच कर रहा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यह घटना उपनगरीय रेलवे प्रणाली में भीड़भाड़ और यात्री सुरक्षा पर गंभीर ध्यान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। अधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए।

उन्होंने बताया कि कसारा जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।
अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार को मृत लाया हुआ घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान केतन सरोज, राहुल गुप्ता, मयूर शाह और ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कांस्टेबल विकी मुखीयाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से चार पुरुष और दो महिलाएं हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पत्रकारों को बताया कि रेल की पटरियों पर आठ यात्री मिले थे। अधिकारी ने बताया कि कसारा जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने नियंत्रण कक्ष में घटना की सूचना दी। सभी घायलों को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

नीला ने कहा कि एक घायल व्यक्ति ने बताया कि विपरीत दिशाओं में गुजर रही लोकल ट्रेन के पायदान पर खड़े कुछ यात्री आपस में टकराए और नीचे गिर पड़े। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि यात्री लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से गिरे, जो दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज र्टिमनस (सीएसएमटी) से सुबह करीब साढ़ आठ बजे रवाना हुई थी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच आठ यात्री लोकल ट्रेन से गिर गए और उनमें से कुछ की जान चली गई। रेलवे प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फडणवीस ने कहा कि स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है और उन्हें उम्मीद है कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री पवार ने दुर्घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘दुखद’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘ये मौत उपनगरीय रेलवे प्रणाली में भीड़भाड़ और यात्री सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि रेलवे प्रशासन जल्द उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।’’

उपमुख्यमंत्री ंिशदे ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाएगी और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है’’।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिन लोगों की जान गई है उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भारतीय रेलवे के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद मुंबई के यात्रियों के लिए अपर्याप्त सुविधाओं पर ंिचताओं का जवाब देते हुए ंिशदे ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे की एक उच्चस्तरीय समिति मामले की जांच करेगी।

सच्चाई सामने आएगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ ंिशदे के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘‘इस मार्ग पर हर सुबह हजारों यात्री यात्रा करते हैं। यह बहुत दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’

इससे पहले ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सदस्य नरेश म्हास्के ने यात्रियों की मौत की जांच की मांग की।
उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। यात्री कैसे गिरे… क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ, सभी संभावित कारणों की जांच होनी चाहिए।’’

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस से अचानक इतने सारे लोगों के बाहर गिरने और दिल दहला देने वाली यह दुर्घटना गंभीर है।
उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई में रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

ठाणे जिला रेलवे उपयोगकर्ता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया है और उन्हें पत्र लिखकर उपनगरीय ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या का समाधान करने के लिए कहा है, लेकिन कुछ नहीं किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital