अनियंत्रित कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 May 2023 01:23 PM
अनियंत्रित कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्­ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार की टक्­कर लगने से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी ’ पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात एक विवाह समारोह में शिरकत करके घर लौट रहे कुछ लोगों के ई-रिक्­शा को रानीगंज क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्­ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर मानापट्टी गांव के पास एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्­कर मार दी।

उन्­होंने बताया कि इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्­पताल ले जाया गया, जहां चिकित्­सकों ने आस्था (35), नवीन श्रीवास्तव (30), उसकी पत्नी सौम्या (28) और ई-रिक्­शा चालक अनवर (35) को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में घायल तीन लोगों का अस्­पताल में इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में मृत लोगों के शव पोस्­टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav