तमिलनाडु में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jun 2024 01:55 PM
तमिलनाडु में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत
ऑडियो सुनें

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विस्फोट और आग लगने का कारण पटाखा बनाने में रासायनिक पदार्थों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इकाई के नजदीक मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पटाखा निर्माण इकाई की इमारत को भी इस घटना में नुकसान पहुंचा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav