‘बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास’ में अभिनय करेंगी फ्रीडा पिंटो और वैनेसा रेडग्रेव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Feb 2023 06:29 PM
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और ब्रिटिश सिनेमा की दिग्गज वैनेसा रेडग्रेव मशहूर बाल पुस्तक पर आधारित पारिवारिक फिल्म ‘‘द बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास’’ में नजर आएंगी. मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी वेबसाइट ‘वैराइटी’ के मुताबिक फिल्म का निर्देशन स्टीफन हेरेक कर रहे हैं. कहानी अहमत नाम के एक रहस्यमय लड़के पर केंद्रित है जो नौ वर्षीय एलेक्सा के स्कूल में दाखिला लेता है.

फिल्म की आधिकारिक कथा के अनुसार एलेक्सा को जब पता चलता है कि वह एक शरणार्थी है, अपने परिवार से अलग रहता है, तो वह उसकी मदद के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है. वयस्क होने के बाद एलेक्सा और उसके स्कूल के दोस्त अहमत को उसके परिवार के साथ फिर से मिलाने की एक साहसी योजना बनाते हैं. फिल्म की पटकथा टिम जॉन ने लिखी है. ओंजाली क्यू. रऊफ द्वारा लिखित पुस्तक ‘द बॉय एट द बैक ऑफ द क्लास’ पहली बार 2018 में प्रकाशित हुई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu