फ्रांस की अदालत ने 299 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले डॉक्टर को 20 साल कैद की सुनाई सजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 09:19 PM
फ्रांस की अदालत ने 299 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले डॉक्टर को 20 साल कैद की सुनाई सजा
ऑडियो सुनें

पेरिस. फ्रांस की एक अदालत ने दो दशक की अवधि में करीब 300 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 74-वर्षीय पूर्व सर्जन को बुधवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई. जोएल ले स्कॉरनेक को 299 बच्चों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया. ले स्कॉरनेक अपने दो रिश्तेदारों समेत चार बच्चों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पहले से 15 साल की सजा काट रहा है. उसे इस मामले में 2020 में दोषी ठहराया गया था.

पश्चिमी फ्रांस के ब्रिटनी में नया मुकदमा फरवरी में शुरू हुआ और इसने 1989 से 2014 के बीच उत्पीड़न के पैटर्न को उजागर किया. यौन उत्पीड़न के समय ज़्यादातर पीड़ित बेहोश थे या अस्पताल में भर्ती मरीज़ थे. उनकी औसत आयु 11 वर्ष थी. पीड़ितों में 158 लड़के और 141 लड़कियां थीं.

न्यायाधीशों ने सजा की अवधि के संबंध में सरकारी अभियोजक की सिफारिशों को मान लिया और मोरबिहान की आपराधिक अदालत ने आदेश दिया कि स्कॉरनेक को कम से कम दो-तिहाई सजा काटनी होगी और उसके बाद वह रिहा किए जाने का पात्र हो सकेगा.
स्कॉरनेक ने 299 बच्चों के अलावा अन्य के साथ भी यौन शोषण के आरोपों को स्वीकार किया था.

उसने अदालत से कहा कि उसने सबसे पहले 1985 में अपनी भतीजी का यौन उत्पीड़न किया था और तब वह महज़ पांच साल की थी.
यह मामले सबसे पहले 2017 में सामना आए जब छह साल की बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले स्कॉरनेक ने उसके साथ अश्लील हरकत की है.

उसके घर की तलाशी में 3,00,000 से अधिक तस्वीरें, 650 अश्लील वीडियो फाइल (जिनमें बाल यौन शोषण, पशुओं से यौन संबंध आदि से संबंधित सामग्री शामिल थी), साथ ही कुछ नोटबुक मिलीं, जिनमें उसने बाल यौन अपराध के बारे में बताया था और अपनी गतिविधियों का विवरण लिखा था. इससे उसे पहले बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के जुर्म में 2005 में चार महीने की सज़ा सुनाई गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu