मैत्रीपूर्ण संबंध आर्थिक विकास को गति दे सकते हैं : प्रधानमंत्री हसीना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 08:03 PM
मैत्रीपूर्ण संबंध आर्थिक विकास को गति दे सकते हैं : प्रधानमंत्री हसीना
ऑडियो सुनें

ढाका. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को कहा कि उनके देश में भारत के सहयोग से संचालित तीन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन ने साबित कर दिया है कि पड़ोसी देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध परस्पर आर्थिक विकास को गति दे सकते हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ डिजिटल माध्यम से तीन विकास परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद हसीना ने कहा, “मुझे लगता है कि यह दुनिया के लिए एक उदाहरण है.”

हसीना और मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें त्रिपुरा के निश्चिंतपुर और बांग्लादेश के गंगासागर के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क, 65 किलोमीटर लंबी खुलना-मोंगला बंदरगाह रेल लाइन और बांग्लादेश के रामपाल में ‘मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट’ की दूसरी इकाई शामिल हैं. करीब 15 किलोमीटर लंबे अगरतला-अखौरा क्रॉस बॉर्डर रेल संपर्क से सीमा पार व्यापार को बढ.ावा मिलने की उम्मीद है और ढाका के रास्ते अगरतला तथा कोलकाता के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आएगी.

हसीना ने कहा, ह्लहमने साबित कर दिया है कि पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध देश के विकास को गति देते हैं.ह्व उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के लोगों के साझा लाभ के लिए भारत के साथ रिश्ते लगातार बढ.ते रहेंगे. हसीना ने कहा, ह्लहमने आज संयुक्त रूप से तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. यह दुर्लभ मैत्रीपूर्ण संबंधों और आपसी सहयोग का प्रदर्शन है. बांग्लादेश और भारत आपसी सहयोग से आने वाले दिनों में कई सफलताएं हासिल करेंगे, जिससे भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे.ह्व हसीना ने कहा कि बांग्लादेश और भारत ने हाल के दिनों में आपसी सहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu