G-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 May 2023 04:33 PM
G-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता की…
ऑडियो सुनें

हिरोशिमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों हिरोशिमा के दौरे पर हैं, जहां जी-7 देशों की एक बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इस मीटिंग में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गले लगाया। इसका वीडियो सामने आया है।

जापान में चल रहे शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। इस दौरान वह दोनों से मजाकिया अंदाज में मिले। बाद में पीएम मोदी आकर हॉल में बैठ गए। मोदी के एक तरफ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और फ्रांस के राष्ट्रपति बैठे हुए थे। जब अमेरिकी राष्ट्रपति हॉल में आए तो वह पीएम मोदी की ओर बढ़ने लगे। अमेरिका राष्ट्रपति के आने का पता चलने पर तुरंत मोदी अपनी कुर्सी से उठे और जाकर उन्हें गले लगाया।

अमेरिका राष्ट्रपति की कुर्सी दूसरी तरफ थी। ऐसे में वह सिर्फ पीएम मोदी से मिलने के लिए उनकी तरफ आए। गले मिलने के बाद उन दोनों ने एक दूसरे का हाथ को थामे हुए कुछ बातचीत भी की। इसके बाद मोदी अपनी कुर्सी पर बैठ गए और जो बाइडेन वापस लौटने लगे। जब बाइडेन अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे थे तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो आकर मिले।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav