‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख होने पर बदल गई जर्मन गायिका कैसमै की जिंदगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 08:11 PM
‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख होने पर बदल गई जर्मन गायिका कैसमै की जिंदगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ.ावा देने के लिए जर्मन गायिका कैसमै की प्रशंसा की. उन्होंने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कैसमै के भजन और आध्यात्मिक गीतों को रेखांकित किया था. मोदी ने ‘मन की बात’ नामक ‘एक्स’ हैंडल पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बात कही.

इस पोस्ट में बताया गया था कि जब प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जर्मन गायिका का उल्लेख किया तो उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया. पोस्ट में कैसमै के हवाले से कहा गया, ”मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से उनका जिक्र किए जाने के बाद मीडिया का ध्यान उनकी ओर गया. कैसमै जन्म से दृष्टिहीन हैं और वह 12 भाषाएं जानती हैं.

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ. रही है और कैसमै जैसे कलाकारों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ.ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है.” उन्होंने कहा, ”सर्मिपत प्रयासों के माध्यम से उन्होंने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रर्दिशत करने में मदद की है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu