हिंदू श्रद्धालुओं पर हमले के मामले को कनाडा के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाए सरकार : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 07:54 PM
हिंदू श्रद्धालुओं पर हमले के मामले को कनाडा के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाए सरकार : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमले को लेकर सोमवार को चिंता जताई और सरकार से आग्रह किया कि वह इस विषय को कनाडा की सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो. खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों की रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में लोगों के साथ झड़प हुई, जिसके बाद ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने एक कड़ा बयान जारी कर ‘भारत विरोधी’ तत्वों द्वारा किए गए हमले की निंदा की.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा, ”कनाडा से आए वीडियो को पूरा देश देख रहा है और परेशान है कि कैसे श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, बाहर खालिस्तान समर्थक लोग नारेबाजी कर रहे हैं, हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. कनाडा की पुलिस उलटा श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.” उन्होंने कहा, ”हमारी भारत सरकार से मांग है कि वह इस मामले को कनाडा की सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए और यह सुनिश्चित करे कि आगे ऐसी घटनाएं नहीं हों.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu