राज्यपाल अनुसुइया उईके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Dec 2022 06:37 PM
राज्यपाल अनुसुइया उईके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल अनुसुइया उईके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताजी हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है .

राज्यपाल अनुसुइया उईके ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. छत्तीसगढ़ समेत समस्त देशवासियों की संवेदनाएं प्रधानमंत्री जी के साथ हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. बघेल ने कहा है कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है. एक ऐसी क्रिया है जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है. उन्होंने कहा है कि इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे. ईश्वर माता जी को अपने चरणों में स्थान दे.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मां जब भी छोड़कर जाती है, सारा घर सूना हो जाता है. माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मां हीराबेन मोदी जी का निधन अत्यंत भावुक क्षण है. कृष्ण जी से प्रार्थना है कि हीराबेन मोदी जी को बैकुंठ धाम में स्थान दें और नरेन्द्र मोदी जी समेत सभी परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu