राज्यपाल डेका ने न्यायमूर्ति उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 07:31 PM
राज्यपाल डेका ने न्यायमूर्ति उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई. शपथ के पश्चात् राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया.

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उबोवेजा 27 जनवरी, 2014 से 31 मई, 2016 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे. उन्होंने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) टी पी शर्मा का स्थान लिया है. शर्मा को 27 अक्टूबर, 2018 को राज्य में प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किया गया था.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu