गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल उत्तरी इंग्लैंड में प्रेस्टन के नए मेयर बने

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 May 2023 04:29 PM
गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल उत्तरी इंग्लैंड में प्रेस्टन के नए मेयर बने
ऑडियो सुनें

लंदन: गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल उत्तरी इंग्लैंड में लंकाशायर काउंटी के प्रेस्टन शहर के नए मेयर बन गए हैं। इस शहर में 14वीं शताब्दी से मेयर चुनने की परंपरा है। याकूब पटेल का जन्म गुजरात के भरूच जिले में हुआ था। बड़ौदा विश्वविद्यालय से वर्ष 1976 में स्रातक करने के बाद याकूब ब्रिटेन चले गए थे।

वह पहली बार 1995 में शहर के एवेनहम वार्ड के लिए लेबर पार्टी के काउंसलर के रूप में चुने गए थे। याकूब प्रेस्टन सिटी काउंसिल के इतिहास में पहले मुस्लिम काउंसलर थे। प्रेस्टन सिटी काउंसिल ने कहा, ‘‘याकूब हमेशा स्थानीय स्वयंसेवी और सामुदायिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उनका ध्यान हमेशा उस समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने पर रहा है जिसमें वह रहते हैं। जीवन में याकूब के जुनून का स्रोत उनका परिवार और वह समुदाय है जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav