हमास ने बंधक बनाए गए लोगों के तीसरे समूह को रिहा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 10:37 PM
ऑडियो सुनें

यरूशलम. हमास के उग्रवादियों ने रविवार को संघर्ष विराम समझौते के तहत 14 इजराइली सहित 17 और बंधकों को रिहा कर दिया. इस प्रकार हमास ने बंधकों के तीसरे समूह को मुक्त किया है. रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों ने रविवार देर रात रिहा किए गए समूह को गाजा से बाहर स्थानांतरित कर दिया. कुछ को सीधे इजराइल को सौंप दिया गया, जबकि अन्य मिस्र के रास्ते चले गए. सेना ने कहा कि बंधकों में से एक को विमान से सीधे इजराइली अस्पताल ले जाया गया.

समझौते के तहत इजराइल को रविवार को 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना था. यह लगातार तीसरा दिन था जब हमास ने फलस्तीनी कैदियों के बदले में गाजा में बंधक बनाकर रखे गए इजराइली बंधकों को रिहा किया. चार दिवसीय संघर्ष विराम समझौते के तहत सोमवार को अंतिम दिन चौथे समूह की अदला-बदली होने की उम्मीद है. समझौते के तहत कुल 50 बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu