हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 92.49% नियमित छात्र पास

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 17 May 2025 01:37 PM
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 92.49% नियमित छात्र पास
ऑडियो सुनें

हरियाणा: (HBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित हुई। परीक्षा सुबह हिंदी विषय के पेपर से हुई, जो 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली।

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में इस बार नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।

HBSE 10th Result 2025: रिजल्ट जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।

रोल नंबर भूल गए? तो ये करें

अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं या खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड देखें, जिसमें रोल नंबर लिखा होता है। अगर एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो स्कूल द्वारा जारी की गई छात्र सूची या रिकॉर्ड में भी रोल नंबर मिल सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आप अपने स्कूल से संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital