बलौदाबाजार में पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Feb 2023 11:33 AM
ऑडियो सुनें

भाटापारा: देर रात बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये ।  मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी से साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलोरा गांव आये हुए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब परिवार के सदस्य खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav