राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 08:55 PM
राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के हमले पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कुछ जनसभाओं में कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है.” उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज.बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा.
राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा, “कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था?” उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu