जापान में राजमार्ग पर भीषण हादसा: दो लोगों की मौत, 26 घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 27 Dec 2025 04:46 PM
जापान में राजमार्ग पर भीषण हादसा: दो लोगों की मौत, 26 घायल
ऑडियो सुनें

तोक्यो: जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम में एक एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे में दो ट्रक की टक्कर होने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में लगभग 67 वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

मिनाकामी तोक्यो से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। पुलिस ने बताया कि हादसे में तोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक जला हुआ शव ट्रक की चालक सीट पर मिला। उसने बताया कि 26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा अवरुद्ध हो गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और 67 से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए। पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए। पुलिस ने बताया कि आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital