धमतरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 03:53 PM
धमतरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर
ऑडियो सुनें

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे परिवार को ठोकर मर दी. इस हादसे बाईक में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा इलाके के पास हुआ, मृतकों की पहचान मनहरण लोधी और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी के रूप में हुई है, जो की आरंग के रहने वाले थे. मृतक मनहरण अपने परिवार के साथ आरंग से धमतरी के नारी गांव रहे जा थे.

इसी बीच कुरुद के पास यह हादसा हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav