हूतियों की मिसाइल को नष्ट किया: इजराइल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 May 2025 08:19 PM
हूतियों की मिसाइल को नष्ट किया: इजराइल
ऑडियो सुनें

यरुशलम. इजराइली सेना ने कहा कि उसने रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक मिसाइल को नष्ट कर दिया.
मिसाइल दागे जाने के कारण यरुशलम और अन्य इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे. किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.

ईरान सर्मिथत हूतियों ने इजराइल के साथ-साथ लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना बनाकर बार-बार मिसाइल हमले किए हैं, और इसे गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों की प्रतिक्रिया बताया गया है. लेकिन जिन पोतों को निशाना बनाया गया है, उनमें से ज्यादातर का इजराइल या संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है. अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में हूतियों के खिलाफ बमबारी अभियान रोक दिया था और कहा था कि विद्रोहियों ने जहाजों पर हमले करने बंद करने का वचन दिया है. लेकिन उस अनौपचारिक युद्धविराम में इजराइल पर हमले की बात शामिल नहीं थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu