हैदराबाद किशोर सामूहिक बलात्कार मामला: चार नाबालिगों को मिली जमानत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 08:31 PM
हैदराबाद किशोर सामूहिक बलात्कार मामला: चार नाबालिगों को मिली जमानत

ऑडियो सुनें

हैदराबाद. हैदराबाद में एक किशोरी के सामूहिक बलात्कार के संबंध में पकड़े किये गए चार नाबालिग लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने जमानत दे दी. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जेजेबी ने मंगलवार को चार नाबलिग आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी. अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने और जिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सामने प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को हाजिरी लगाने की शर्त के साथ पांच-पांच हजार के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई.

यहां जुबिली हिल्स इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के संबंध में 18 वर्षीय एक लड़के और पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया था. इनमें से पांच पर 28 मई को 17 वर्षीय एक लड़की का बलात्कार करने का आरोप है. अधिकारियों ने कहा कि वयस्क आरोपी जेल में है, जबकि पांचवें नाबालिग ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu