विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन, लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा : खरगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 11:27 AM
विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन, लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा : खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और उम्मीद जताई कि प्रदेश में न्याय युक्त शासन तथा लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरकरार रहेगा।

उन्होंने मिजोरम के मतदाताओं से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया। खरगे ने ‘एक्स’ पोस्ट किया, ‘‘छत्तीसगढि़या सबले बढि़या! आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण का मतदान शुरु हो चुका है। हमारी हर मतदाता से, ख़ासतौर से पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील है कि वोट ज़रूर करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन रहेगा और लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मिज़ोरम के लोग अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, भूमि, जंगल और मिज़ो जीवन शैली की रक्षा करना चाहते हैं। वे शांतिपूर्ण, स्थिर, विकासोन्मुख सरकार चाहते हैं। आज इसे चुनने का समय आ गया है।’’

खरगे ने यह भी कहा, ‘‘बेहतर भविष्य के वास्ते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार के मतदाताओं का स्वागत है। मिजोरम की हमारी बहनों और भाइयों से बड़ी संख्या में भाग लेने और बदलाव लाने का आग्रह है।” छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav