सोनाक्षी या उनके पिता के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है: मुकेश खन्ना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 07:29 PM
सोनाक्षी या उनके पिता के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है: मुकेश खन्ना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वरिष्ठ अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि रामायण के बारे में जानकारी नहीं होने पर जब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वह आलोचना कर रहे थे तो उन्हें पता था कि वह उन्हें ‘नाराज’ कर रहे हैं लेकिन उनकी टिप्पणी के पीछे किसी प्रकार की ‘दुर्भावना’ नहीं थी. खन्ना ने कहा कि वह सोनाक्षी की तरह एक ‘हाई फाई केस’ का उपयोग करके युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में बताना चाहते हैं.

उनकी इस टिप्पणी से पहले ‘हीरामंडी’ फिल्म की स्टार और तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने खन्ना को खुला पत्र लिखकर उनकी परवरिश एवं परिवार के बारे में ‘अशोभनीय बयान’ देने के लिए उनकी निंदा की. खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ” प्रिय सोनाक्षी, मुझे आश्चर्य है कि आपने प्रतिक्रिया देने में इतना समय लिया. मुझे पता था कि मैं प्रसिद्ध करोड़पति (केबीसी) शो में उस घटना से आपका नाम लेकर आपको नाराज. कर रहा था. लेकिन मैं आपको बता दूं कि मेरा आपको या आपके पिता को बदनाम करने का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, जो मेरे वरिष्ठ हैं और मेरे उनके साथ बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध हैं.”

उन्होंने लिखा, ” मेरा एकमात्र उद्देश्य आज की पीढ़ी पर प्रतिक्रिया देना था, जिसे बड़े-बुजुर्ग ‘जेन-जेड’ कहते हैं, जो आज की गूगल दुनिया और मोबाइल फोन की गुलाम बन गई है. उनका ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब पर सामाजिक संपर्कों तक ही सीमित है. और यहां मेरे सामने आपका एक हाई फाई केस था जिसे मैंने सोचा कि मैं दूसरों को सिखाने के लिए इस्तेमाल कर सकता हूं.” हिट टीवी धारावाहिकों ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ के लिए मशहूर अभिनेता ने हाल में एक साक्षात्कार के दौरान सोनाक्षी के बारे में घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें ‘अफसोस’ है.

उन्होंने कहा, ”यह बात ध्यान में रख ली गयी है. यह दोबारा नहीं होगा. निश्चिंत रहें. अपना ख्याल रखें.” सोनाक्षी ने 2019 में अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले लोकप्रिय क्विज. शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में अपनी उपस्थिति के दौरान हिंदू महाकाव्य (रामायण) के बारे में एक सवाल का गलत जवाब दिया. इंस्टाग्राम पर खन्ना को लिखे पत्र में उन्होंने अभिनेता से यह भी कहा कि वह उनकी और उनके परिवार की कीमत पर इस घटना को समाचार बनाने के लिए न उठाएं.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu