मैंने डेविस कप कोच पद से इस्तीफा दे दिया: जीशान अली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 04:35 PM
मैंने डेविस कप कोच पद से इस्तीफा दे दिया: जीशान अली

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जीशान अली ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने स्टॉकहोम में स्वीडन के खिलाफ भारतीय टीम के अगले मुकाबले से पहले राष्ट्रीय डेविस कप टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। जीशान अली ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने डेविस कप टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। ’’

जीशान (54 वर्ष) 2013 में नयी दिल्ली में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नंदन बाल की जगह टीम के कोच बने थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 11 साल से डेविस कप टीम का कोच रहा हूं। सबसे बड़ी बात मैं इस साल के शुरू में पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये ऐतिहासिक मुकाबले में डेविस कप कप्तान भी था।

मुझे नहीं लगता कि देश में इस तरह का कोई भी व्यक्ति है जिसे ये सभी तीनों चीजें करने का सम्मान मिला हो। ’’ जीशान ने कहा, ‘‘ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो कप्तान थे लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसे भी हालात आये होंगे जिसमें खिलाड़ी एक कोच भी था और कोच टीम का कप्तान भी था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मैंने ये सभी तीनों चीजें की हैं और मुझे लगता है कि जहां तक डेविस कप का संबंध है तो मैंने अभी तक वो सब हासिल कर लिया है जो हासिल किया जा सकता था। सच कहूं तो मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था। ’’ भारतीय टीम 14-15 सितंबर को स्टॉकहोम में हार्ड इंडोर कोर्ट में स्वीडन से भिड़ेगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Nandkishoryadav