मैं अपनी फिल्में दिल से बनाता हूं : शेखर कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Mar 2023 08:58 PM
मैं अपनी फिल्में दिल से बनाता हूं : शेखर कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘एलिजाबेथ’ सीरीज जैसी क्लासिक हिट फिल्मों के निर्देशक शेखर कपूर का मानना है कि कहानी कहने के केंद्र में मानवीय भावनाएं होती हैं और एक निर्देशक उस विचार को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए आसानी से प्रस्तुत कर देता है. बॉलीवुड और हॉलीवुड में सफल समानांतर करियर रखने वाले फिल्मकार ने शबाना आजमी, एम्मा थॉम्पसन, लिली जेम्स अभिनीत ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट’’ के जरिये 16 साल के अंतराल के बाद फिल्म निर्देशन की बागडोर संभाली है.

कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक डिजिटल साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अपनी फिल्में दिल से बनाता हूं. कहानी कहना एक भावनात्मक विचार है. जब तक वह भावना प्रासंगिक है, तब तक फिल्म प्रासंगिक है.’’ कपूर ने कहा कि पिछले हफ्ते भारत में रिलीज हुई उनकी नई फिल्म को विभिन्न क्षेत्रों में पसंद किया जा रहा है, क्योंकि दर्शक फिल्म की कहानी में अपना अक्स देख सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu