30 सितंबर से शुरू होगा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, कोलंबो होगा तटस्थ स्थान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Jun 2025 08:12 PM
30 सितंबर से शुरू होगा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, कोलंबो होगा तटस्थ स्थान
ऑडियो सुनें

दुबई. महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर के बीच खेला जायेगा जिसमे कोलंबो को तटस्थ अतिरिक्त स्थान के रूप में जोड़ा गया है . भारत पहले इसका इकलौता मेजबान था लेकिन टूर्नामेंट के मैच अब बेंगलुरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जायेंगे.

कोलंबो को इसलिये जोड़ा गया है क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये भारत नहीं आयेगा और इस साल की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी. इसके तहत भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे जबकि पाकिस्तान और बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में हुए थे.

आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा ,” यह टूर्नामेंट बेंगलुरू में 30 सितंबर से शुरू होगा . भारत में 12 साल बाद महिला क्रिकेट विश्व कप कराया जा रहा है .” पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा जबकि दूसरा 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जायेगा. फाइनल दो नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में होगा.

मेजबान भारत के अलावा गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इसमें भाग लेंगे. पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अप्रैल में छह टीमों के क्वालीफायर में शीर्ष दो में रहकर इसमें जगह बनाई है. आस्ट्रेलिया सात बार का चैम्पियन है जबकि भारत एक बार भी नहीं जीत सका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu