‘आप’ फिर सत्ता में आई तो दिल्ली में सीवेज की समस्या का समाधान करेंगे: केजरीवाल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 25 Jan 2025 03:22 PM
‘आप’ फिर सत्ता में आई तो दिल्ली में सीवेज की समस्या का समाधान करेंगे: केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरंिवद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आई तो वह दिल्ली में सीवर संबंधी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में शहर की अनधिकृत कॉलोनियों में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, जब हमने दिल्ली में सरकार बनाई, तो अनधिकृत कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था। किसी सरकार ने इन कॉलोनियों के लिए काम नहीं किया। हमने विकास कार्य शुरू किया और आज लगभग सभी ऐसी कॉलोनियों में सीवर पाइपलाइन और अन्य सुविधाएं हैं।

केजरीवाल ने माना कि शहर के कई इलाकों में सीवेज के पानी से पीने के पानी के दूषित होने की समस्या है। उन्होंने कहा, मैंने फैसला किया है कि आप की सरकार बनने के बाद शहर में सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं का युद्ध स्तर पर समाधान किया जाएगा। दिल्ली की 70-सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital