15 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का अपडेट, जानें दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 11:40 AM
15 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का अपडेट, जानें दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: देशभर में कड़ाके की ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से 3 से 4 दिन बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में कोहरा छाने, 4 में शीतलहर चलने और 8 राज्यों में भयंकर बारिश होने का अलर्ट दिया है।

इस वीकेंड पर दिल्ली-NCR में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन इस वीकेंड पर लोगों के हाड़ बारिश कंपकंपाएगी, क्योंकि 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि 2 फरवरी तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली-NCR में मौसम कैसा है और बादल कब बरसेंगे?

2 पश्चिमी विक्षोभ का ऐसा रहेगा असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। एक 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। दूसरा एक फरवरी 2025 को एक्टिव होगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को हिमालय के ऊपरी हिस्से में सक्रिय होगा। इसके तुरंत बाद एक फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी असर दिखाएगा। दोनों के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बर्फबारी भी हो सकती है।

इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 2 फरवरी तक शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में 31 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital