हार्दिक पंड्या की कप्तानी से प्रभावित है: डेविड मिलर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Apr 2023 12:08 PM
हार्दिक पंड्या की कप्तानी से प्रभावित है: डेविड मिलर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि वह खिलाडियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले प्रयास में आईपीएल का खिताब जीता था और इस सत्र में भी टीम ने दो मैचों में दो जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

मैच में 16 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेलने वाले मिलर ने कप्तान के तौर पर हार्दिक के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मैंन जिन कप्तानों के साथ खेला हूं उनमें हार्दिक शीर्ष के कुछ कप्तानों में शामिल है। आईपीएल में एडम गिलक्रिस्ट मेरे पहले कप्तान थे। पिछले साल जब हम नयी टीम थे तब हार्दिक ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया। वह खिलाडियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और टीम का साथ देते हैं। वह युवाओं की हौसला अफजाई करते हैं। ’’

मिलर ने कहा, ‘‘ मैं उनकी कप्तानी में खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं। अब हम दूसरे सत्र में है और दबाव में उन्होंने जिस तरह के फैसले लिए वह शानदार रहे हैं। ’’ गुजरात ने सत्र के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर ंिकग्स को भी लक्ष्य का पीछा करते हुए हराया था और मिलर ने कहा कि उनकी टीम इस मामले में काफी बेहतर है।

उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्य का पीछा करने के मामले में हम काफी सफल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम धैर्य बनाये रखते हैं और इसमें आत्मविश्वास की काफी अहम भूमिका होती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह दबाव में सही चीजों को सोचने के बारे में है। यह सही फैसले और हड़बड़ाहट से बचने के बारे में है।’’

दक्षिण अफ्रीका ने दो अप्रैल को नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का अपना पिछला मुकाबला खेला था और मिलर इस मैच के खत्म होने के 48 घंटे से भी कम समय में गुजरात के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने थकान के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मुझे कोई थकान नहीं थी। मैं विमान में सोते हुए आया था। यहां आने बाद भी रात को अच्छी नींद ली। मैं खुद को तरोताजा रखना चाहता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav