जवानों की शहादत में वृद्धि से सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jan 2025 09:46 PM
जवानों की शहादत में वृद्धि से सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद सोमवार को कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और वाहन चालक के शहादत की ख.बर सुनकर बेहद दुख हुआ. शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं. ” उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. आतंक और हिंसा के ख.लिाफ. पूरा देश एकजुट है.” राहुल गांधी ने कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बीजापुर, छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है. पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़े स्वर में इसकी निंदा करता है. ” उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu