भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 09:15 PM
भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक उसके 41 राजनयिकों को देश से वापस बुलाने को कहा है. फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने मंगलवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी. नयी दिल्ली द्वारा ओटावा को भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहने के 12 दिन बाद आई खबर पर न तो भारत और न ही कनाडा ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की.

खबर में कहा गया है कि कनाडा के भारत में 62 राजनयिक हैं और नयी दिल्ली ने कहा कि यह संख्या 41 कम की जानी चाहिए.
जून में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव आ गया.

भारत ने आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” कहकर खारिज कर दिया और इस मामले पर ओटावा में एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. ब्रिटिश कोलंबिया में दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने 18 जून को निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भारत ने उसे 2020 में आतंकवादी घोषित किया था. भारत ने 21 सितंबर को कनाडा से देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति को कम करने के लिए कहा क्योंकि नयी दिल्ली के खिलाफ ओटावा के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu