भारत ने विनिर्माण क्षेत्र में फ्रांसीसी निवेश का आह्वान किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 15 Jun 2026 03:40 PM
भारत ने विनिर्माण क्षेत्र में फ्रांसीसी निवेश का आह्वान किया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को फ्रांस से भारत के विनिर्माण क्षेत्र में निवेश करने का आह्वान किया। फ्रांस के नीस शहर में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में गोयल ने कहा कि भारत विनिर्माण क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर प्रतिभा और क्षमता उपलब्ध करा सकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। गोयल ने कहा, “मैं अपने फ्रांसीसी मित्रों को भारत आने, यहां निवेश करने, डिजाइन तैयार करने व नवाचार करने तथा विनिर्माण करने के लिए आमंत्रित करता हूं ताकि वे भारत के बड़े घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ यहां से बाकी दुनिया को भी निर्यात कर सकें।”

उन्होंने कहा कि अनिश्चित वैश्विक आर्थिक माहौल में दुनिया भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदारों के साथ साझेदारी करना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया, “भारत यही पेशकश करता है।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत में नवाचार अब एक संस्कृति बन चुका है, जिसे देश के 2,30,000 स्टार्टअप्स से निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं। वह शनिवार को फ्रांस के नीस शहर पहुंचे, जिसके साथ ही उनकी एक सप्ताह लंबी विदेशी यात्रा की शुरूआत हुई। इस विदेश दौरे में स्लोवाकिया की दो दिवसीय यात्रा भी शामिल है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav