हरित भवन प्रमाणन में भारत 2024 की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 08:32 PM
हरित भवन प्रमाणन में भारत 2024 की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत वर्ष 2024 के दौरान हरित भवन प्रमाणन के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर रहा है. यूएसजीबीसी की रैंकिंग में भारत को यह मुकाम मिला है. बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, भारत ने 2024 में ‘ऊर्जा और पर्यावरण डिजाइन में नेतृत्व’ (एलईईडी) के लिए अमेरिकी हरित भवन परिषद (यूएसजीबीसी) की शीर्ष 10 देशों एवं क्षेत्रों की वार्षिक सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है.

भारत में एलईईडी प्रमाणपत्र का प्रबंधन ग्रीन बिजनेस र्सिटफिकेशन इंक (जीबीसीआई) करता है जो देश भर में हरित भवन अपनाने में तेजी लाने के लिए काम करता है. यूएसजीबीसी की वार्षिक रैंकिंग स्वस्थ, टिकाऊ और लचीले भवन डिजाइन, निर्माण और संचालन को अपनाने में अमेरिका से बाहर के देशों और क्षेत्रों द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डालती है. वर्ष के दौरान चीन इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा जबकि कनाडा को दूसरी रैंकिंग मिली है.

भारत में पिछले साल 370 से अधिक इमारतों एवं जगहों को एलईईडी प्रमाणपत्र जारी किए गए. जीबीसीआई के प्रबंध निदेशक (दक्षिण-पूर्व एशिया एवं पश्चिम एशिया) गोपालकृष्णन पद्मनाभन ने कहा, “2024 में 370 एलईडीडी-प्रमाणित परियोजनाओं की भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि टिकाऊ विकास और जलवायु कार्रवाई के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu