वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर भारत ने शुरू किया अंडर-19 महिला विश्व कप में खिताब बचाव का अभियान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Jan 2025 07:41 PM
वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर भारत ने शुरू किया अंडर-19 महिला विश्व कप में खिताब बचाव का अभियान
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर. भारतीय अंडर 19 महिला टीम ने विश्व कप में अपने खिताब के बचाव का शानदार आगाज करते हुए रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की. भारत ने ग्रुप ए के इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी को महज 44 रन पर समेटने के बाद 4.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

बाएं हाथ की स्पिनर पारुनिका सिसौदिया (सात रन पर तीन विकेट) और आयुषी शुक्ला (छह रन पर दो विकेट) के साथ-साथ तेज गेंदबाज वीजे जोशीथा (छह रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी भी भारत ने यहां बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज की टीम को 13.2 ओवर पर आउट कर दिया.

वेस्टइंडीज के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में रन बना सके. केनिका कैस्सार ने 29 गेंद में 15 जबकि सलामी बल्लेबाज असाबी कैलेंडर ने 12 रन का योगदान दिया. टीम के पांच बल्लेबाज खाता खोले बगैर आउट हुए. भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमालीनि (13 गेंद में नाबाद 16 रन) और सानिका चालके (11 गेंद में नाबाद 18 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से 94 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज को एकमात्र सफलता जहजारा क्लैक्सटन ने त्रिशा जी (चार रन) को आउट कर दिलायी. भारतीय टीम अब मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी. इस ग्रुप में श्रीलंका की टीम भी शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu