भारत व्यापार समझौतों में किसानों, डेयरी, श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं करेगा: गोयल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Nov 2025 09:35 PM
भारत व्यापार समझौतों में किसानों, डेयरी, श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं करेगा: गोयल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित व्यापार समझौता चाहता है और वह किसानों, मछुआरों तथा डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक अच्छे द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. गोयल ने कहा कि भारत अपने मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए रूस जैसे नए बाजारों की तलाश कर रहा है.

उन्होंने यहां उद्योग समागम-2025 में कहा, ”हम एक अच्छे व्यापार समझौते के लिए काम कर रहे हैं. भारत किसानों, डेयरी और श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं करेंगे… हम एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं.” उद्योग समागम-2025 राज्यों के उद्योग और वाणिज्य मंत्रियों का सम्मेलन है.

मंत्री ने कहा, ”हम (अमेरिका के साथ) एक निष्पक्ष, समतापूर्ण और संतुलित व्यापार समझौता चाहते हैं. यह (व्यापार समझौता) कल हो सकता है, अगले महीने हो सकता है, अगले साल हो सकता है… हालांकि, एक सरकार के रूप में हम किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं.” भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अब तक पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि पहले चरण के समझौते के लिए बातचीत के एक और दौर की जरूरत शायद न पड़े.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu