आर्थिक वृद्धि तेज रहने के अनुमान के बावजूद भारत भू-राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंतित: सीतारमण

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 11:13 AM
आर्थिक वृद्धि तेज रहने के अनुमान के बावजूद भारत भू-राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंतित: सीतारमण
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत इस साल देश की अर्थव्यवस्था के लिए छह प्रतिशत से अधिक की अनुमानित वृद्धि दर के बावजूद वैश्विक आर्थिक भू-राजनीतिक माहौल को लेकर ंिचतित है। उन्होंने बुधवार को यहां एक बैठक के दौरान वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में कहा कि मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जबर्दस्त प्रभाव डाला है। वैश्विक अर्थव्यवस्था पहले ही ऊंची ब्याज दरों, मुद्रास्फीतिक दबाव से प्रभावित है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में बैंंिकग क्षेत्र में हालिया संकट ने वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों की वजह से खाद्य, ईंधन और उर्वरक क्षेत्रों पर दबाव है। इससे खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट बढ़ा है। इन कारणों से विशेषरूप से दुनिया में गरीब और सीमान्त वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘आज समय की जरूरत लोगों की अगुवाई में सहमति आधारित और सामूहिक पहल की है, जिससे वैश्विक वित्तीय चुनौतियों से निपटा जा सके।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav