भारतीय मूल की प्रोफेसर ‘डच नोबेल पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 10:16 PM
भारतीय मूल की प्रोफेसर ‘डच नोबेल पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित
ऑडियो सुनें

लंदन. भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता उन दो वैज्ञानिकों में शामिल हैं जिन्हें प्रतिष्ठित स्पिनोजा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, इस पुरस्कार को ‘डच नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है. नीदरलैंड अनुसंधान परिषद ने बुधवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की.

जोइता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सतत और पर्यावरण एवं विकास की संकाय प्राध्यापक हैं. उन्हें अपने उत्कृष्ट, अग्रणी और प्रेरक वैज्ञानिक कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है. अपने शोध में वह एक न्यायपूर्ण और स्थायी दुनिया पर ध्यान केंद्रित करती हैं.

नीदरलैंड अनुसंधान परिषद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जोइता गुप्ता को आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार इसके लिए चुने गए एक अन्य वैज्ञानिक टोबी कियर्स के साथ चार अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा. टोबी कियर्स एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में म्यूचुअलिस्टिक इंटरैक्शन के प्रोफेसर हैं. जोइता गुप्ता को पुरस्कार के रूप में वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च करने के लिए 15 लाख यूरो प्रदान किए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu