प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना, आला पुलिस अधिकारी मौके पर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 11:06 AM
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सोमवार सुबह प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से मचा हड़कंप मच गया. जैसे ही SPG ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सुबह तकरीबन 5 बजे SPG ने नई दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी जिसके बाद नई दिल्ली इलाके तमाम अफसर और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश करने लगी.

अभी तक कोई ड्रोन पकड़ में नहीं आया है और पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर ड्रोन किसका है और कैसे पीएम आवास के ऊपर पहुंचा. आपको बता दें कि पीएम आवास और आस पास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav