पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार संभाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 01:49 PM
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार संभाला
ऑडियो सुनें

रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा रायपुर रेंज रायपुर का पदभार ग्रहण किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने रविवार देर रात 45 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा पावरफुल अफसर रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल, शेख आरिफ हुसैन और आनंद छाबड़ा का कद कम हुआ है।वहीं गृह विभाग के आदेश में लूप-लाइन में बैठे अजातशत्रु बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, रजनेश सिंह और अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav