अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण ने शेख हसीना के खिलाफ दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jan 2025 07:32 PM
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण ने शेख हसीना के खिलाफ दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया
ऑडियो सुनें

ढाका. बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया. आईसीटी ने जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है, उनमें सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख भी शामिल है. इन लोगों पर, जबरन लोगों को गायब किये जाने की घटनाओं में कथित भूमिका के लिए मुकदमा चलाया गया है.

यह हसीना के खिलाफ आईसीटी द्वारा जारी किया गया दूसरा गिरफ्तारी वारंट है. पिछले वर्ष अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद हसीना ने भारत में शरण ली थी. न्यायाधिकरण ने अब तक हसीना के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये हैं.

आईसीटी के एक अधिकारी ने कहा, ” न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजुमदार ने अभियोजन पक्ष की याचिका पर सुनवाई के बाद यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया. ” पुलिस महानिरीक्षक को आदेश दिया गया कि वे हसीना सहित बारह लोगों को गिरफ्तार करें और 12 फरवरी को न्यायाधिकरण के समक्ष पेश करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu