IPL 2020 : पंड्या के आक्रामक अर्धशतक से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:46 PM
IPL 2020 : पंड्या के आक्रामक अर्धशतक से गुजरात टाइटंस का विशाल स्कोर
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई.  कप्तान हार्दिक पंड्या के 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 192 रन बनाये. अभिनव मनोहर ने 28 गेंद में 43 और डेविड मिलर ने 14 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर हार्दिक का बखूबी साथ निभाया . पहली बार आईपीएल में उतरी गुजरात टीम का यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है.

हार्दिक और मनोहर ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े . इसके बाद कप्तान और मिलर ने 25 गेंद में 53 रन की साझेदारी की .
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई गुजरात टीम ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये थे . इसके बाद हार्दिक ने कमान संभाली और अपनी पारी में आठ चौके तथा चार छक्के लगाये . वहीं मनोहर ने चार चौके और दो छक्के जड़े तो मिलर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने कुलदीप सेन के डाले 19वें ओवर में 21 रन लिये.

हार्दिक ने पांचवें ओवर में कुलदीप को लगातार तीन चौके लगाये . इसके बाद सातवें ओवर में रियान पराग को पहला छक्का जड़ा .
मनोहर ने शानदार फॉर्म में चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक चौका और एक छक्का जड़ा . इसके बाद 14वें ओवर में दोनों ने कुलदीप को तीन चौके जड़े और हार्दिक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

अगले ओवर में पंड्या ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दो छक्के लगाये . इस ओवर में 16 रन बने. गुजरात के 15 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बन गए थे . मनोहर के आउट होने के बाद मिलर ने रनगति रूकने नहीं दी. इससे पहले मैथ्यू वेड (12) सस्ते में आउट हो गए थे . विजय शंकर (दो) और शुभमन गिल (13) भी कोई कमाल नहीं कर सके जिन्हें पराग ने लांग आन सीमा पर शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu