IPL 2022: रसेल के आलराउंड प्रदर्शन से केकेआर की बड़ी जीत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 05:52 PM
IPL 2022: रसेल के आलराउंड प्रदर्शन से केकेआर की बड़ी जीत
ऑडियो सुनें

पुणे. आंद्रे रसेल ने पहले अपनी ख्याति के अनुरूप तूफानी पारी खेली और फिर उम्दा गेंदबाजी की जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी धुंधली उम्मीदें बरकरार रखी.

रसेल (28 गेंदों पर 49 रन, तीन चौके, चार छक्के) और सैम बिंिलग्स (29 गेंदों पर 34, तीन चौके, एक छक्का) ने छठे विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी की, जिससे केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सनराइजर्स के लिये तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये.

इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम आठ विकेट पर 123 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन बनाये. रसेल ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 22 रन देकर तीन विकेट लिये. टिम साउदी ने दो जबकि उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने एक – एक विकेट लिया.

केकेआर की यह 13 मैच में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गये हैं. उसकी अगर मगर के समीकरण में प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है. सनराइजर्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. उसके 12 मैचों में 10 अंक हैं. सनराइजर्स ने पहले छह ओवरों में कप्तान केन विलियमसन (नौ) का विकेट गंवाया और 31 रन बनाये. विलियमसन शुरू में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाये और रसेल की गेंद पर स्कूप करने के प्रयास में बोल्ड हो गये.

अभिषेक ने दूसरे छोर से रन बनाने जारी रखे. उन्होंने नारायण पर लगातार दो छक्के लगाये लेकिन साउदी ने राहुल त्रिपाठी (नौ) को अपनी ही गेंद पर कैच करके सनराइजर्स को करारा झटका दिया. चक्रवर्ती ने अभिषेक को विकेटकीपर बिंिलग्स के हाथों कैच कराकर उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया जबकि नारायण ने निकोलस पूरण (दो) को आते ही पवेलियन भेजा जबकि एडेन मार्कराम (25 गेंदों पर 32 रन) तीन छक्के जड़ने के बाद उमेश यादव की गेंद अपने विकेटों में खेल गये.

रसेल ने वांिशगटन सुंदर (04) और मार्को यानसेन (01) को आउट करके गेंदबाजी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा.
इससे पहले केकेआर ने शुरुआती चार ओवरों में केवल 20 रन बनाये और इस बीच वेंकटेश अय्यर (सात) का विकेट गंवाया जिन्हें मार्को यानसेन (30 रन देकर एक विकेट) ने बोल्ड किया लेकिन नितीश राणा (16 गेंदों पर 26, तीन छक्के, एक चौका) और अंिजक्य रहाणे (24 गेंदों पर 28, तीन छक्के) ने अगले दो ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 35 रन जुटाकर पावरप्ले में स्कोर 55 रन तक पहुंचाया.

राणा ने चोट से उबरकर वापसी करने वाले टी नटराजन (43 रन देकर एक विकेट) पर दो छक्के लगाने के बाद यानसेन की गेंद भी छह रन के लिये भेजी. यानसेन के इस ओवर में रहाणे ने भी छक्का जड़ा. उन्होंने वांिशगटन सुंदर का स्वागत भी छक्के से किया लेकिन उमरान ने आते ही केकेआर के खेमे में खलबली मचा दी.

उमरान ने राणा और रहाणे को अपने पहले ओवर में जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर (15) को दूसरे ओवर में पवेलियन की राह दिखायी. राणा को शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करना और रहाणे को अपर कट लगाना महंगा पड़ा और वे अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाये. शशांक ंिसह ने इन दोनों के कैच लिये. राणा और रहाणे ने 48 रन की साझेदारी की.

नटराजन ने ंिरकू ंिसह (पांच) को इनंिस्वग यार्कर पर बोल्ड करके स्कोर पांच विकेट पर 94 रन कर दिया. ऐसे में रसेल ने नटराजन की फुलटॉस को गगनदायी छक्के में बदला तो बिंिलग्स ने उमरान पर दो चौके लगाये. बिंिलग्स इसके बाद कुछ खास नहीं कर पाये और भुवनेश्वर कुमार (27 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर आसान कैच दे बैठे. रसेल ने वांिशगटन के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news