
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और अब से कुछ देर बाद लीग को नया चैंपियन मिल जाएगा। आरसीबी और पंजाब के बीच खिताबी मुकाबले से पहले समापन समारोह आयोजित होगा। यह समारोह सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित होगा।

भारतीय सेना के शौर्य को नमन
हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहेंगे। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था, यही वजह है कि बीसीसीआई ने तीनों सेना के प्रमुखों को न्योता भेजा है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे या नहीं। समापन समारोह में मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी आवाज से समां बांधेंगे।

गायक शंकर महादेवनदेंगे प्रस्तुति
आईपीएल 2025 अपने चरम पर पहुंच गया है। आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18वें सत्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और आईपीएल प्रशंसकों को एक नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले आईपीएल का समापन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी आवाज से समां बांधेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार आईपीएल का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा।



