इस्कॉन रथयात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से हुई मौतों के मामले की आंतरिक जांच करेगा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jul 2023 04:17 PM
इस्कॉन रथयात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से हुई मौतों के मामले की आंतरिक जांच करेगा
ऑडियो सुनें

अगरतला: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में इस सप्ताह रथ यात्रा की वापसी के दौरान करंट लगने से सात लोगों की हुई मौत की इस्कॉन आंतरिक जांच करेगा ताकि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा सके। संगठन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को कुमारघर इलाके में भगवान जगन्नाथ का रथ हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया था, जिससे करंट लगने से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे।

त्रिपुरा में इस्कॉन के सह अध्यक्ष श्रीधाम गोंिवदा दास ने कहा, ‘‘मैं पहले ही घटनास्थल का दौरा कर चुका हूं और प्रभावित लोगों से मिल चुका हूं। हम घटना की आंतरिक जांच कराएंगे और अगर कोई खामी पाई गई तो जरूरी कदम उठाएंगे।

हम जल्द रथयात्रा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करेंगे क्योंकि इस तरह की घटना कहीं भी घट सकती है।’’ इस बीच, त्रिपुरा पुलिस ने भी इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कुमारघाट पुलिस थाने के प्रभारी शंकर दास ने दावा किया, ‘‘आयोजकों ने रथयात्रा की वापसी के लिए तय मार्ग का अनुपालन नहीं किया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav