इजराइल के पास गाजा में लड़ाई जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं: नेतन्याहू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 08:54 PM
इजराइल के पास गाजा में लड़ाई जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं: नेतन्याहू
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह/गाजा पट्टी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फिर कहा कि इजराइल के पास गाजा में लड़ाई जारी रखने के अलावा ”कोई विकल्प नहीं” है और वह हमास को समाप्त करने, बंधकों को मुक्त कराने और यह सुनिश्चित करने से पहले युद्ध समाप्त नहीं करेगा कि यह क्षेत्र इजराइल के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा. नेतन्याहू ने यह भी दोहराया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सके.

नेतन्याहू पर युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा कराने का दबाव न केवल बंधकों के परिवारों और उनके समर्थकों से है बल्कि सेवानिवृत्त सैनिक भी इजराइल द्वारा युद्धविराम तोड़े जाने और युद्ध जारी रखने पर सवाल उठा रहे हैं. नेतन्याहू ने एक बयान जारी करके कहा कि हमास ने युद्धविराम जारी रखने के लिए आधे बंधकों को रिहा करने संबंधी इजराइल के नवीनतम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 48 घंटों में इजराइली हमलों में 90 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद नेतन्याहू ने यह बात कही. इजराइली सैनिक हमास पर बंधकों को रिहा करने और हथियार डालने का दबाव बनाने के लिए हमले तेज कर रहे हैं.
अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, रात भर में हमले में मारे गए 15 लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में कम से कम 11 लोग मारे गए. इनमें से अधिकतर लोग मुवासी क्षेत्र में विस्तापितों के लिए तंबुओं से बनाए गए विशाल शिविर में रहते थे. अल-अवदा अस्पताल के अनुसार शनिवार शाम को मध्य गाजा के नुसेरत में नागरिकों को निशाना बना कर किए गए इजराइली हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सप्ताहांत में 40 से अधिक चरमपंथियों को मार गिराया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu