इसरो के ‘आदित्य एल1’ ने ‘सौर प्रज्वाल’ की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक देखी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 09:43 PM
इसरो के ‘आदित्य एल1’ ने ‘सौर प्रज्वाल’ की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक देखी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले सौर मिशन ‘आदित्य एल1’ को ‘सौर प्रज्वाल’ (सोलर फ्लेयर्स) की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक दिखाई दी है. अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 29 अक्टूबर से अपनी पहली अवलोकन अवधि के दौरान ‘आदित्य एल1’ अंतरिक्ष यान में लगे ‘हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ (एचईएल1ओएस) ने सौर प्रज्वाल को रिकॉर्ड किया है.

सौर प्रज्वाल सौर वातावरण का अचानक चमकना है. रिकॉर्ड किया गया डेटा राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के भूस्थैतिक परिचालन पर्यावरणीय उपग्रह (जीओईएस) द्वारा प्रदान किए गए एक्स-रे प्रकाश वक्रों के अनुरूप है. इसरो के एक वैज्ञानिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सौर प्रज्वाल की पहली उच्च ऊर्जा एक्स-रे झलक को दर्ज करना इस बात का संकेत है कि मिशन अब तक अपेक्षित रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu