‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं : वरूण गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 18 Jun 2022 07:22 PM
‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं : वरूण गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश की सेना, सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल हो तो ‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं है.

वरुण ने सशस्त्र बलों में युवाओं की अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा किये जाने के शीघ्र बाद इसमें किये गये संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब नीति बनाई गई, तब इसके विभिन्न आयामों पर विचार नहीं किया गया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अग्निपथ योजना को लाने के बाद महज कुछ घंटे के भीतर इसमें किए गए संशोधन यह दर्शाते हैं कि संभवत: योजना बनाते समय सभी ंिबदुओं को ध्यान में नहीं रखा गया.’’ सरकार ने योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए ऊपरी उम्र सीमा बढ़ा कर इस साल के लिये 23 वर्ष करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी. वरुण ने कहा, ‘‘जब देश की सेना, सुरक्षा और युवाओं के भविष्य का सवाल हो तो ‘पहले प्रहार फिर विचार’ करना एक संवेदनशील सरकार के लिए उचित नहीं है.’’

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu