योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 May 2026 03:00 PM
योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाया
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाया। कोलकाता में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बंगाल की पहली भाजपा सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाया। आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारी ने एक जनसभा में आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरती पर स्वागत किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav