बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना गलत : मायावती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Dec 2022 05:38 PM
बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना गलत : मायावती
ऑडियो सुनें

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है. मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों और खासकर ईसाई धर्म का पालन करने वाले भाई-बहनों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारे धर्म निरपेक्ष संविधान के तहत देश में अन्य धर्मों के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शांति और खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत करें, यही कामना है.’’ बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘धर्म परिवर्तन को लेकर देशभर में बवाल मचाया जाना अनुचित व ंिचताजनक है. जबरन की गई हर चीज बुरी होती है. बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अत: इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना और समझना जरूरी है. इसे लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम और हानि ज्यादा होगी.’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है. सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाते हुए शांतिपूर्ण माहौल के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने की व्यवस्था हो. यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी धर्मांतरण की घटना न होने पाए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu