विदेश में आपरेशन करायेंगे अय्यर, आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं खेलेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 07:18 PM
विदेश में आपरेशन करायेंगे अय्यर, आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं खेलेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विदेश में कमर का आपरेशन करायेंगे जिसकी वजह से आईपीएल का पूरा सत्र और जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल नहीं खेल सकेंगे . आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान अय्यर कम से कम पांच महीने तक बाहर रहेंगे . इसके मायने हैं कि भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाला वनडे विश्व कप भी वह नहीं खेल सकेंगे .

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ वह विदेश में सर्जरी करायेंगे और कम से कम पांच महीने तक बाहर रहेंगे .’’ डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत और आस्ट्रेलिया के बीच लंदन में सात जून से खेला जायेगा. अय्यर को दिसंबर में भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर चोट लगी थी . अय्यर की गैर मौजूदगी में नीतिश राणा केकेआर के कप्तान होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu