जयशंकर ने इजराइली समकक्ष से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 08:15 PM
जयशंकर ने इजराइली समकक्ष से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गाजा में इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम समझौते के संकेतों के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ फोन पर बातचीत की. दोनों पक्षों के बीच वार्ता में कई महीनों के गतिरोध के बाद, प्रस्तावित युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के लिए पिछले कुछ दिनों में कूटनीतिक बातचीत में तेजी आई है. बताया जाता है कि गाजा में लगभग 95 बंधक हमास के कब्जे में हैं.

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्लआज इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार से बात करके खुशी हुई. क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर उनसे मिली जानकारी के लिए मैं आभारी हूं. हमारे द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई.ह्व उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं.” समझा जाता है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने 11 दिन पहले राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया की स्थिति पर भी चर्चा की. विद्रोही बलों ने आठ दिसंबर को कई अन्य प्रमुख शहरों और कस्बों पर कब्जा करने के बाद असद की सरकार हटा दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu